मोदी सरकार अडानी अंबानी की सरकार, जनता कर रही त्राहीमाम!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

ऐंकर– मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित ईश्वर सच्चिदानंद उच्च विद्यालय के मैदान में पूर्व उप मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव व वीआईपी सुप्रीमों मुकेश सहनी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो दो सौ यूनिट बिजली और एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। इसके लिए आप सभी लोगों का आर्शीवाद चाहिए। आज पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन को अपार जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की भी कीमत कम कर 500 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिया जायेगा। उन्होंने गठबंध के झंझारपुर लोकसभा प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ के पक्ष में वोट करने को लेकर लोगों से अपील की। वही वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बताया कि लाखों कुर्बानी के बाद आजाद हुए भारत में वर्तमान केंद्र सरकार व नरेन्द्र मोदी बाबा भीमराव आंबेडकर जी के संविधान को तोड़ने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार हमारे वीआईपी पार्टी को भी तोड़ने में लगे हुए थे। मोदी सरकार सिर्फ अंबानी, अडानी की सरकार है। इस सरकार में देश की जनता त्राहिमाम है और एनडीए सरकार देश से गरीबी, बेरोजगारी दूर करने के बदले लोगों को मुद्दों से भटकाने का कार्य कर रहे है। आप सभी को इन से सतर्क रहने की जरूरत है। पुरे देश भर में इंडिया गठबंधन के समर्थन में लहर है। ऐसे में झंझारपुर लोकसभा की जनता सुमन कुमार महासेठ को अपना आशीर्वाद देकर विजय बनाएंगे आप सभी मतदाताओं से आग्रह करने के लिए आए हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें