मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर , जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़े इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान चला रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के निर्देशानुसार कैमूर ज़िले के सभी प्रखंडो में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । शनिवार को रामगढ़ प्रखंड में आईसीडीएस के द्वारा मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने को लेकर रैली निकाली गई। इस दौरान रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।।
ग़ौरतलब है कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कैमूर जिले में दिनांक 1 जून 2024 को मतदान र्निधारित है। पिछले विधानसभा आम निर्वाचन 2020 एवं लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के मुकाबले बेहतर मतदान प्रतिशत हेतु स्वीप कोषांग के नेतृत्व में संबंधित जीविका दीदियों, डीपीएम स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी कर्मियों एवं अन्य कर्मियों के द्वारा कैमूर जिले के सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें