पंडित दीन दयाल गया रेल खण्ड पर ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मोहनिया के बरहुली के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

कैमूर। ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिय थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के पंडित दीन दयाल गया रेल खण्ड पुसौली रेलवे ट्रैक पर बरहुली के पास ट्रेन की चपेट में आने से
मोहनिया थाना क्षेत्र के पावर ग्रेड पुसौली गांव निवासी स्वर्गीय डोमन सिंह का 55 वर्षीय पुत्र गोरख सिंह की मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास रहे लोग ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कागजी कार्रवाई के लिए शव को कब्जे में किया और शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया। भभुआ सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment