रिपोर्ट- ब्रजेश दुबे
कैमूर। मंगलवार को लाइसेंस बनवाने परिवहन विभाग कार्यालय में गये एक युवक के साथ वहां के कर्मियों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल हुआ युवक भभुआ प्रखंड के डिहरा गाँव के 26 वर्षीय युवक सतीश कनौजिया है। इस मामले में युवक ने परिवहन विभाग के कर्मियों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। वहीं घटना घायल युवक को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां युवक को भरती कर चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है। घायल युवक के सदर अस्पताल में भर्ती के सूचना मिलते ही मौके पर जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल पहुंचे और युवक का हाल चाल लिया।
इस संबंध में जिला परिषद सदस्य ने बताया कि भभुआ प्रखंड के डिहरा गाँव के 26 वर्षीय युवक सतीश कनौजिया जिला परिवहन विभाग में वाहन चलाने हेतु लाइसेंस के बारे में जानकारी लेने भभुआ परिवहन विभाग में गया हुआ था जिसे जानकारी नहीं थी कि आज सरकारी छुट्टी है। उसने कार्यालय जाकर जानकारी लेने की कोशिश किया तो इतने पर परिवहन विभाग के कर्मी आग बबूला हो गये। परिवहन विभाग के कर्मियों ने गाली गलोज करना शुरू कर दिया। युवक को जब नाम पता पूछा गया तो युवक ने बताया कि मैं सतीश कनौजिया डिहरा का निवासी हूं। इतने पर गाली देते हुए लोग मारपीट करते हुए कहां कि तुम्हारा हिम्मत कैसे हुआ यहां आने का। इतने पर युवक ने कहा कि गाली मत दीजिए इतना कहते हुए बौखलाए कर्मियों ने उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उसका सर बुरी तरह से फट गया और खून बहने लगा। जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लालू पटेल ने कैमूर जिला के आरक्षी अधीक्षक से मांग किया है कि तत्काल परिवहन विभाग के दोषी कर्मियों के ऊपर कार्रवाई किया जाये।
वही इस संबंध भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उपरोक्त मामले में दो आवेदन मिले हैं मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।




