रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
वैशाली लोकसभा क्षेत्र से NDA के BJP प्रत्याशी वीणा देवी अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दी है… जनसंपर्क अभियान के दौरान जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि किन मुद्दों पर वोट पड़ेंगे और क्या माहौल लग रहा है तो वीणा देवी ने मुद्दों की झड़ी लगाते हुए कहा कि बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है माहौल अच्छा है उन्होंने बताया कि विकास के मुद्दे पर वोट पड़ेंगे .. मोदी के नाम वोट पड़ेंगे .. मोदी के 10 सालों के उपलब्धियों को गिनाते हुए NDA के सभी वरीय नेताओं का नाम भी बताने लगी.. उन्होंने कहा कि यहाँ कोई लड़ाई नही है .. BJP प्रत्याशी वीणा देवी ने दावा किया कि बेदाग छवि के वे खुद है और वे अपने क्षेत्र में बेईमानी, खून खराबा ये सब किसी तरह का आरोप नही है.. उन्होंने दावा किया कि अब ये मत समझियेगा की अहंकार से बोल रहे है मैं यहाँ की स्थानीय हूँ.. बहु हूँ , बहु का कैसे मान सम्मान हो यह सब लोग जानते है… इतना ही नही उन्होंने क्षेत्र के मतदाओं से अपील किया कि मोदी जी के गले मे जो देश का माला हो उस माला के धागे में एक वैशाली का भी फूल हो .. उम्मीदवारों के अपने दावे और अपनी अपील होती है .. वोटिंग तो जनता करती हैं जिसके नतीजे सामने आने के बाद पता चलता है.
बाइट :- वीणा देवी BJP उम्मीदवार NAD समर्थित




