पटना -भयमुक्त मतदान के लिए बदमाशों पर लगेगा सीसीए – ग्रामीण एसपी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

चौथे चरण में होने वाली बिहार की हॉट सीट मुंगेर लोक सभा में एनडीए और महा गठबंधन में कई बाहुबली अपना दम खम लगाए हुए है।बाहुबलियों को देखते हुए बाढ़ अनुमंडल की पुलिस ने कई बाहुबलियों पर सीसीए3 के तहत कार्यवाही की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय को भेजी है।
मुख्यालय से रिपोर्ट आते ही कार्यवाही की जाएगी। एनडीए से उम्मीदवार जेडीयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह हैँ तो महागठबंधन से आर जे डी उम्मीदवार कुमारी अनीता देवी जो बाहुबली अशोक महतो की पत्नी उन्हें राजद ने टिकट दिया है, कहा जाता है की एनडीए के ललन सिंह के तरफ से मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह पूरी तरह खुल कर मैदान में है, उनकी पत्नी और वर्तमान मोकामा विधायक नीलम देवी अपने समर्थको संग खुलकर ललन सिंह के चुनाव प्रचार में लगी हैँ ।
तो आर जे डी से कर्णबीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया समर्थन में है।
ग्रामीण एसपी रौशन कुमार ने बताया कि 13मई को होने वाले मतदान में पुलिस प्रशासन की तैयारी मुकम्मल है।अपराधिक इतिहास देख कर सीसीए 3 लगाई जाएगी साथ ही टाल क्षेत्र के लिए घुड़सवार दल को तैनात किया जाएगा ताकि शांति और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न हो!

Byte_कर्णवीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया
रौशन कुमार(ग्रामीण एसपी,पटना)

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें