बलसाड़ एक्सप्रेस में आग बुझाने वाला सिलेंडर फटा,आरपीएफ जवान की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में बलसाड़ एक्सप्रेस में आग बुझाने वाला सिलेंडर फटा.. आरपीएफ जवान की मौत..ट्रेन के S -8 बोगी के शौचालय में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग..आग बुझाने के दौरान अग्निसमन यंत्र ब्लास्ट होने से आरपीएफ जवान की मौत..मौके पर मची अफरा तफरी..बाल्साड मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के S-8 बोगी की घटना

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर वलसाड एक्सप्रेस में आग बुझाने के दौरान छोटा फायर सिलेंडर (फायर एक्सटिंग्विशर) फट गया। इसमें आरपीएफ कांस्टेबल विनोद कुमार की मौत हो गई। वह आरा नगर क्षेत्र के रहने वाले थे। आग ट्रेन के S- 8 बोगी के शौचालय में शॉर्ट सर्किट से लगी थी।मृतक जवान दो साल से मुजफ्फरपुर आरपीएफ पोस्ट में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। 
बताया गया कि सोमवार की सुबह ट्रेन पहुंची। एस-8 बोगी के शौचालय में शार्ट सर्किट से आग लगने की सूचना पर मौके पर विनोद पहुंचे। एक सिलेंडर खत्म होने बाद जैसे ही दूसरे फायर एक्सटिंग्विशर का लाॅक खोला, ब्लास्ट कर गया। इसमें कांस्टेबल की मौत हो गई।मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई।सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी,आरएफपी और जीआरपी के अधिकारी पहुंचकर छानबीन किया। आनन फानन में बिनोद को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बाइट :- विनय कुमार सिंह (घटना स्थल पर पहुँचे हुए अधिकारी)

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें