रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!
अररिया – भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन अररिया पहुंचे और भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होकर उन्होंने प्रदीप कुमार सिंह को जिताने की अपील की। और मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री विकास कार्य किया है। उससे हमें ज्यादा से ज्यादा वोट मिलेगा। उन्होंने कहा कि अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजई बनाकर भेजें और साथ ही उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम अररिया में तय हुआ है। उसकी तैयारी की भी बातें लोगों को बताई। और उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी हम लोग लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने कहा है कि डेढ़ सौ सीट भी एनडीए नहीं ला पाएगी मैं उनको बताना चाहता हूं कि वह इस खुश फहमी में ना रहे। एनडीए इस बार सरकार बनाएगी। और उन्होंने कहा कि सीमांचल की जितने भी सीट एनडीए गठबंधन की है सभी में हमारे प्रत्याशी जीत रहे हैं। यह वोट हम लोग काम के नाम पर ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास को लेकर देश में काम किया है। आज लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। साथ ही किसानों को भी उनके खाते में पैसा दिया जा रहा है। यह सब संभव मोदी सरकार में ही हो पाया है। हमलोग उसी के आधार पर जनता के पास जा रहे हैं। इसबार मुसलमानों का भी वोट प्रदीप सिंह को मिलेगा और ये यहां से विजय होंगे।
बाइट – सैय्यद शाहनवाज हुसैन, भाजपा, राष्ट्रीय प्रवक्ता।




