पत्नी और दो बेटियों की हत्या के आरोप में जेल में बंद कैदी की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

हाजीपुर : काजीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर धनुषी निवासी फौजदार सिंह के पुत्र लाल बाबू सिंह अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या के मामले में मंडल कारा में बंद थे। उनका इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। घटना की सूचना जेल प्रशासन के द्वारा जिला प्रशासन को दी गई। दंडाधिकारी के मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। जानकारी के अनुसार लालबाबू सिंह ने बीते 30 अगस्त को अपनी पत्नी आशा देवी एवं बेटी कशिश कुमारी और नंदनी कुमारी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दिया था। हत्या करने के बाद वह झोपड़ी में ही जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लालबाबू सिंह को हिरासत में ले लिया वहीं मौके से धारदार हथियार भी बरामद किया। इस मामले में लाल बाबू सिंह अगस्त माह से जेल में बंद थे। बीते दिनों इलाज के लिए पीएमसीएच भी भेजा गया था। वहीं रविवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक उन्हें कैंसर हो गया था। घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में जेल में बंद था। रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें