छत पर सो रहा था युवक, साँप ने डंसा, ईलाज के क्रम में मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बेलांव में छत पर सो रहे 35 वर्षीय युवक का सर्पदंश से मौत

कैमूर। छत पर सो रहे एक 35 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। बेलांव थाना क्षेत्र के बेलाव गांव में जहरीला सर्प काटने से उक्त गांव निवासी ललन सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार सिंह की मौत हो गयी। बताया जाता है कि युवक रात में छत पर सोया हुआ था और सोने के दौरान युवक को सांप ने काट लिया। घटना के जानकारी होने के बाद जब युवक की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए न ले जा कर पहले झाड़फूंक कराने और झाड़फूंक के बाद जब युवक की हालत नहीं सुधरी तो उसे इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया। पीएचसी में ले जाने के बाद डयूटी में तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जब युवक के मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। भभुआ सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें