रिपोर्ट- निभाष मोदी!
पार्टी में कहीं ना कहीं गड्ढा है, उसे दुरुस्त करें वरना दो से ढाई लाख में अटक कर सटक जाएंगे- विधायक गोपाल मंडल
गोपाल मंडल अगर विरोध कर देगा तो अजय मंडल की उड़ जाएगी हवा हवाई
एक तरफ जहां लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी हर राजनीतिक पार्टी जोर-जोर से कर रही है वहीं दूसरी ओर जनता दल यूनाइटेड के बढबोले विधायक गोपाल मंडल अपने ही पार्टी से नाराज दिखे। गौरतलब हो की भागलपुर में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होना है किसको लेकर भागलपुर में सीधी टक्कर महागठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस नेता अजीत शर्मा का एनडीए प्रत्याशी जदयू नेता अजय मंडल से है जिसको लेकर आज सभी प्रखंड स्तर पर पंचायत स्तर पर और पदाधिकारी स्तर पर एक बैठक कर जनता दल यूनाइटेड चुनाव को कैसे सफल बनाया जाए यह ताना-बाना बुनने का काम कर रही थी, इसी बीच गोपाल मंडल ने माइक अपने हाथों में थमा और दिल में जो पार्टी के प्रति नाराजगी थी वह निकाल लिया, गोपाल मंडल ने कहा भागलपुर से अजय मंडल चार लाख वोट से जीतेंगे लेकिन कहीं ना कहीं इस रास्ते में कई गड्ढे हैं जिसके चलते स्थिति तनाव पूर्ण भी हो सकती है कई जगह स्थित विरोध का है लेकिन कुछ भी हो जाए हम लोग दो से ढाई लाख वोट लाकर अटक कर सटक जाएंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में बड़ी-बड़ी बातें हाकने से काम नहीं चलेगा जमीनी स्तर पर उतरना पड़ेगा मैं पार्टी के प्रति विरोध नहीं करता हूं लेकिन गोपाल मंडल के प्रति कई नेता चोरी चुपके विरोध करते नजर आते हैं. …गोपाल मंडल अगर विरोध कर देगा तो अजय मंडल हवा हवाई में उड़ जाएगा….वहीं उन्होंने कहा कि क्या जरूरत है वीरेंद्र सिंह को प्रभारी बनाने का उन्होंने पार्टी को चौपट करने का काम किया है गोपाल मंडल ने ऐसी कई बातें माइक पर सरेआम सबों के सामने कह दी तभी पार्टी के कुछ आला अधिकारियों ने उन्हें मना करने की कोशिश की तब जाकर वह शांत हुए।
अब देखने वाली बात यह होगी की भागलपुर से अजय मंडल जो चार लाख वोट से जीतने का वादा कर रहे हैं इस तरह की स्थिति में क्या वह इस बड़े मतों से जीत पाएंगे? क्या अपनी नाराजगी भूल कर विधायक गोपाल मंडल पार्टी के प्रति 100% समर्पित हो पाते हैं?




