युवक के प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने युवती के शरीर पर फेंका खौलता पानी!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

युवक के प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने युवती के शरीर पर फेंका खौलता पानी, सदर अस्पताल मेंं भर्ती

कैमूर। युवक के प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने युवती के शरीर पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया और इस घटना में युवती का शरीर झुलस गया। घटना के बाद किसी तरह भागकर युवती अपनी जान बचायी और इसके बाद लोगों द्वारा झुलसी को इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। जिसके बाद युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उसे भरती कर इलाज किया जा र हा है। यह घटना कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। उपरोक्त घटना की जानकारी सदर अस्पताल में इलाज करवाने आये सदर अस्पताल पहुचे अधौरा जिला पर्षद सदस्य राजू सिंह ने दी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें