सम्राट चौधरी द्वारा आरजेडी को गुंडो की पार्टी कहे जाने पर भड़के तेजस्वी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

सम्राट चौधरी द्वारा आरजेडी को गुंडो की पार्टी कहे जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है । राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि आप तो अच्छी रहे हैं कि उनकी तरफ से किस तरह से भाषा के मर्यादा गिरती जा रही है । असल में वह बेचैन है बौखलाहट में है उनको सुनने तो कोई आ नहीं रहा वहीं कोई 10 से 12 और 13 लोग आ रहे हैं । इस बात का उनको मलाल है। एक तो उनको कोई सुनने नहीं आ रहा दूसरा वह चुनाव हार रहे हैं । वही अखिलेश यादव द्वारा यह कहे जाने का उन्होंने समर्थन किया कि जो 2014 में आए थे वह 24 में नहीं आएंगे इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने तो पहले ही कहा है और जहां तक परिवार वाद की बात है तो इस बात का एफिडेविट लिखकर दे दे मोदी जी और इस बात की शुरुआत अपने घर से करें कि किसी भी बाल बच्चे उदार व्यक्ति को उनकी पार्टी टिकट नहीं दें। और ना ही ऐसी पार्टियों से गठबंधन करें जिनकी पीढ़ी राजनीति करती आ रही है। यह काम वह करके दिखाएं। वहीं पिछले दो दिन नीतीश कुमार चुनाव प्रचार के लिए निकले थे मगर अब वह चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकल रहे हैं इस पर तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि हमने अभी तक के इतिहास में पहली बार देखा है कि कोई मुख्यमंत्री चुनाव के समय अपने घर में कैद हो। अब वह घर में कैद है या उनका घर में कैद कर दिया गया है यह सवाल तो उठना है ही। आज के पहले ऐसा तो कभी नहीं हुआ था

बाइट :- तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा

Join us on:

Leave a Comment