लालू यादव की तरह बड़बोलेपन का शिकार हो रहे हैँ तेजस्वी – विजय सिन्हा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा चुनाव प्रचार से पटना वापस लौटे , तेजस्वी यादव के ट्वीट को लेकर पटना एयरपोर्ट पर बयान देते हुए विजय सिन्हा ने कहा तेजस्वी यादव पिता के तरह बड़बोलापन के शिकार हो रहे हैं, बिहार के अंदर युवाओं को पलायन करने के लिए विवश करने वाला कौन था आरजेडी ही तो था, बिहार के अंदर सामाजिक समरसता तोड़ने वाला , बिहार को जातीय उन्माद और नरसंहार बनाने वाला भी आरजेडी है । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब सच उजागर किए हैं तो यह परेशान है, पीएम मोदी ने ठीक ही कहा भ्रष्टाचार का प्रतीक कौन है। जो चार्टर्ड विमान में बैठकर बर्थडे मनाएगा, गरीबों के पैसे पर लोग अय्याशी करेगा ऐसी मानसिकता बिहार को नहीं चाहिए। सबसे बड़ा मुद्दा है भ्रष्टाचार अपराध और अपराध भ्रष्टाचार बिहार की बर्बादी का सबसे बड़ा कारण रहा है।

बाइट: विजय सिन्हा, डिप्टी सीएम, बिहार

Join us on:

Leave a Comment