पीएम ने केवल बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमलेबाजी दी: तेजस्वी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने केवल महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और जुमलेबाजी दी है.

एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने बिहार में लाखों नौकरियां दी, लोगों का मानदेय दुगना किया, आईटी पॉलिसी, टूरिज्म पॉलिसी, और स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाई। जाति आधारित गणना कराई। आरक्षण की सीमा को बढ़ाया। बिहार में पहली बार 50 हजार करोड़ के निवेश का एमओयू साइन हुआ है। यह उनको जंगल राज नजर आ रहा है तो मैं क्या कर सकता हूं? हम लोग को गाली देने के बजाए 10 साल में उन्होंने जो वादा किया था, वह बिहार के लिए क्या किया? उनके मेनिफेस्टो में बिहार का जिक्र क्यों नहीं है? प्रधानमंत्री ने केवल चार चीज बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमलेबाजी दी है.

बाइट: तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

Join us on:

Leave a Comment