प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में दबंग ने एक ट्रैक्टर चालक को पीट-पीट कर किया हत्या
बेगूसराय में एक ट्रैक्टर चालक को दबंग ने पीट-पीट कर हत्या कर दिया है जिससे इलाके में आक्रोश व्याप्त है। दरअसल दबंग ठेला चालक ने ट्रैक्टर चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दिया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो दिन पहले नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी राजेश साह अपनी ट्रैक्टर लेकर गांव में जा रहा था तो बीच सड़क पर एक ठेला लगा था जिसे हटाने के लिए कहा गया तो ठेला चालक ने ट्रैक्टर चालक राजेश साह के साथ मारपीट की। इस दौरान किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया गया फिर उसके बाद शुक्रवार की शाम में साजिश कर राजेश को बुलाया गया और नगर थाना क्षेत्र के मनोकामना मंदिर के पास उसकी इट पत्थर से बेहरमी से पिटाई कर दी गई जब उसकी पिटाई की सूचना घर वालों को मिली तो घर वाले उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनीवार की शाम उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम करा कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। परिजन और थाना अध्यक्ष ने बताया कि ठेला हटाने के विवाद में पिटाई की गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है।
बाइट- परिजन
बाइट- शैलेन्द्र कुमार, थाना अध्यक्ष नगर




