भास्कर समूह पर आयकर कार्रवाई को लेकर इंटक ने पीएम का पुतला फूंका !

SHARE:

रिपोर्ट:-निभाष मोदी

भागलपुर। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बिहार के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में आज कचहरी चौक पर 2:30 बजे दिन में दिनांक 23 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार को दैनिक भास्कर समूह पर आयकर करवाई के साथ साथ सच को दबाने की कोशिश को लेकर ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में विभिन्न
संगठनों ने एकजुटता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए। मोदी तेरी मनमानी नहीं चलेगी। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करना बंद करो आदि नारे लगा रहे थे।
मजदूर कांग्रेस( इंटक)बिहार के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश उपाध्याय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा दैनिक भास्कर और भारत समाचार न्यूज़ मीडिया चैनल के कार्यालयों पर आयकर के छापे मीडिया की आवाज को दबाने का एक प्रयास है। मोदी सरकार अपनी रत्ती भर आलोचना भी बर्दाश्त नहीं कर सकती है। यह भाजपा की फासीवादी मानसिकता है। जो लोकतंत्र में सच्चाई का आईना भी पसंद नहीं करती है। आज लोकतंत्र को रौंदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता से मोदी सरकार डरी हुई है। यह न सिर्फ लोकतंत्र की हत्या है बल्कि कलम और कैमरे की आवाज को शांत करने का कार्य है। कागज पर स्याही से सच लिखना एक कमजोर सरकार को डराने के लिए काफी है। युवा नेता मनीष कुमार ने कहा यह सच्ची पत्रकारिता पर मोदी और शाह का प्रहार है। मजदूर कांग्रेस केंद्र सरकार मांग करता है,ये छापेमारी रुकनी चाहिए और मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने देना चाहिए।
पुतला दहन कार्यक्रम में युवा नेता मनीष कुमार, मंटू यादव, दयानंद यादव, आरिफ आजाद, कामेश्वर मंडल, सिकंदर चौधरी, पंकज चौधरी, डॉ विश्वजीत कुमार, आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें