पुलिस पदाधिकारियों को कानून का पाठ पढ़ाते हुए एडीजी ने कहा निर्दोष किसी भी हाल में न फंसे !

SHARE:

धर्मेंद्र पांडेय

दरभंगा। कमजोर वर्ग के एडीजी अनिल किशोर यादव आज दरभंगा पहुंचे दरभंगा जिला के समहरणालय सभागार में मिथिला प्रक्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार के साथ तीनो जिलों के एसएसपी साथ ही पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। एडीजी कमजोर वर्ग ने तीनों जिले में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए कमजोर वर्ग के लोगों के लिए बनें कानून में उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। पुलिस पदाधिकारियों को कानून का पाठ पढ़ाते हुए एडीजी ने भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 से अवगत कराया। उन्हों कहा कि पुलिस किसी भी मामले की पूरी तहकीकात के बाद ही अग्रेतर कार्रवाई करें। इससे निर्दोष के फंसने की संभावना कम रही है। निर्दाेष किसी भी मामले में नहीं फंसे इस बात का हर हमेशा अनुसंधानकर्ता को ध्यान रखना चाहिए। इससे पुलिस पदाधिकारियों के जांच का स्तर गुणवत्तापूर्ण होगा और मामला का निष्पादन भी जल्दी होगा। बताया कि कानून सबों के लिए बराबर है। कमजोर वर्ग के लोगों को भारतीय संविधान में दिए गए अधिकार व उसकी सुरक्षा को लेकर नियम व परिनियम से पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया।

कमजेार वर्ग के एडीजी अनिल किशोर यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि डीजीपी के निर्देश पर कमजोर वर्गों के विरुद्ध अत्याचार के मामलों में पुलिस मुख्यालय एवं सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मामलों की तेजी से अनुसंधान हो जिसको लेकर रिव्यू की गयी है । हर व्यक्ति को न्याय मिलें। इसके लिए अनुसंधानकर्ता को हर मामले की जांच में पारदर्शिता रखकर अनुसंधान करना होगा। पर्यवेक्षी पदाधिकारी को भी विशेष ख्याल रखना होगा। ताकि लोगों को सही न्याय मिलें और किसी भी मामले में एक भी निर्दोष नहीं फंसे। अनुसंधानकर्ता की ही यह जिम्मेवारी है कि वे कांडों के जांच के दौरान हर पहलुओं की जांच निष्पक्ष ढंग से करें।

Join us on:

Leave a Comment