रिपोर्ट- रवि वर्मा!
अभिनेता पवन सिंह के काराकाट से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने दी प्रतिक्रिया।
उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों सवालों से बचते हुए कहा कि साइंस के स्टूडेंट से कॉमर्स का सवाल पूछेंगे तो जवाब कैसे दे पाएंगे।
रिपोर्ट :- रवि वर्मा/ रोहतास
भोजपुरी सुपर स्टार अभिनेता पवन सिंह के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद एनडीए से काराकाट लोकसभा के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में इंडिया गठबंधन से माले के प्रत्याशी राजाराम सिंह उम्मीदवार है। जिसके कारण उपेंद्र कुशवाहा की सीधी टक्कर राजाराम सिंह से थी। लेकिन पवन सिंह के काराकाट से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद ये लड़ाई अब त्रिकोणीय होती दिख रही है। वही पवन सिंह के चुनाव लड़ने के ऐलान पर उपेंद्र कुशवाहा से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि साइंस के स्टूडेंट से कॉमर्स का सवाल पूछ रहे हैं। इस प्रकरण पर उपेंद्र कुशवाहा गोल मटोल जवाब देकर सवाल से बचते दिखे।
भले ही उपेंद्र कुशवाहा इस सवाल पर गोल मटोल जवाब देकर बच रहे हो लेकिन काराकाट लोकसभा से अभिनेता पवन सिंह यदि निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो इसका सबसे बड़ा नुकसान उपेंद्र कुशवाहा को ही होता दिख रहा है।
बताते चले की रोहतास जिले के डेहरी के बारह पत्थर स्थित सार्वजनिक अतिथिशाला में मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पवन झुनझुनवाला के द्वारा मारवाड़ी समाज, एनडीए एवं शहर के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें पूर्व मंत्री एवं काराकाट लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा का मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पवन झुनझुनवाला एवं उनके सहयोगियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा को समर्थन देते हुए विजयी बनाने का ऐलान भी किया गया।
बाइट :- उपेंद्र कुशवाहा ( पूर्व केन्द्रीये मंत्री एवं एनडीए प्रत्यासी काराकाट लोकसभा)




