जमीन विवाद में मुखिया को पीट कर किया अधमरा, नाजुक हालत में रेफर!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!

डुमरी मुखिया गुलशन कुमार के साथ जमीनी विवाद में मारपीट, गंभीर हालात में पटना रेफ़र

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी पंचायत के मुखिया गुलशन पर पारिवारिक जमीनी विवाद में मुखिया गुलशन कुमार के ही चाचा शंभू सिंह और चचेरे भाई सहित अन्य लोगों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। जिसमें में मुखिया गुलशन कुमार के सर में गंभीर चोटें आई है। जिसे बड़हिया रेफ़रल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल गुलशन के गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। स्थानीय ने बताया कि मुखिया गुलशन कुमार और उसके चाचा के बीच जमीनी विवाद को लेकर कहा-सुनी हो रही थी। जहां दोनों तरफ से विवाद ज्यादा बढ़ गया और चाचा और चचेरे भाई ने मुखिया गुलशन कुमार पर हमला बोल दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बड़हिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है।

Join us on:

Leave a Comment