जन सुराज के कई नेताओं और सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन‎!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह, जन सुराज के कई नेताओं और सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर जन सुराज के नेताओं ने जताई आस्था, सैकड़ों समर्थकों संग हुए शामिल

बांकीपुर में जन सुराज प्रत्याशी की जमानत जब्त होना तय, भाजपा को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन: प्रमोद चंदवंशी

भाजपा की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर लोग लगातार जुड़ रहे हैं: डॉ. प्रीति शेखर

भाजपा के बढ़ते जनाधार का असर, जन सुराज छोड़ सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

‎पटना, 18 जुलाई। बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में जन सुराज के कई नेताओं एवं सैकड़ों समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में जन सुराज के नेता अविनाश प्रताप रूड़ी, जिला पार्षद रूबी गुप्ता, रूबी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। बिहार सरकार के मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद चंद्रवंशी ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया।

‎इस अवसर पर प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सुशासन एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन सुराज के अधिकांश नेता अब भाजपा से जुड़ रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि जनता का विश्वास भाजपा और एनडीए के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है।

‎उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। जिस प्रकार पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज को जनता ने नकार दिया था, उसी प्रकार इस बार भी बांकीपुर में उसके प्रत्याशी की जमानत जब्त होना तय है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त करेंगे।

‎प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के प्रति समाज के हर वर्ग का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर चलने वाला संगठन है। पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति, सेवा भाव और विकास की राजनीति से प्रेरित होकर लोग स्वेच्छा से भाजपा से जुड़ रहे हैं।

‎उन्होंने नए सदस्यों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा बांकीपुर उपचुनाव सहित आगामी चुनावों में भाजपा को और बड़ी सफलता मिलेगी।

‎मिलन समारोह में प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, कुंतल कृष्ण एवं संगीता सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join us on: