रिपोर्ट- अमित कुमार
आज् पटना मे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता मे कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाले आज लोकतंत्र को बचाने की बात कर रहे हैं। लोकतंत्र के हत्यारे लोग क्या बोलेंगे कि लोकतंत्र को बचाएंगे। वह संविधान का मतलब समझते हैं, लोकतंत्र का मतलब समझते हैं। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि वहां सिर्फ परिवारवाद है। परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग हैं और इमरजेंसी लगाने वाले लोग हैं। बिहार में या अन्य किसी भी राज्य में जो महागठबंधन के लोग हैं उनके घोटाले में उनके भ्रष्टाचार को उनके भाई भतीजा को परिवारवाद को तृष्टिकरण को देखेंगे तो यह लोग क्या बोलेंगे।




