रायफल पिस्टल व कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

नालंदा – आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांड मे फरार अभियुक्तो एवं वारंटियो की गिरफ्तारी लेकर थानास्तर पर लगातार कारवाई की जा रही है। इसी कड़ी में परवलपुर पुलिस ने शिवनगर नदीपार गांव में तरूण प्रसाद किसी घटना को अंजाम देने को लेकर अपने घर पर हथियार के साथ कुछ बाहरी लोगो को इक्कठा होने की सूचना मिली। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए परवलपुर पुलिस ने इलाके में छापेमारी करते हुए दो देशी क‌ट्टा एक रायफल 16 जिंदा कारतुस, एक स्टील का चाकू बरामद किया गया। वही इस मामले में अभियुक्त दो संजु कुमार और मथुरा गोप को गिरफ्तार किया गया। इस तरह से पुलिस ने एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक लिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त की अपराधिक इतिहास एवं अपराध की योजना के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है।

बाइट। गोपाल कृष्ण डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment