बेगुसराय में 52 वां राष्ट्रीय पुरुष सीनियर हैंडबॉल का आयोजन 27 राज्य के खिलाड़ियों ने मैच में लिया भाग!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में 52वें राष्ट्रीय पुरूष सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का अयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने दीप प्रज्वलित कर किया। अयोजन में 27 राज्यों की टीम के खिलाड़ियों द्वारा मार्चपास्ट किया गया। खेलमंत्री सुरेंद्र मेहता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजन समिति द्वारा सामुहिक रूप से पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह समर्पण एवं माल्यार्पण एवं कैप और बैच लगाकर सम्मानित अतिथियों को मंचासीन किया गया। उसके बाद सभी प्रतिभागी टीमों का मार्चपास्ट एवं शपथग्रहण कार्यक्रम हुआ। फिर आयोजन समिति के सदस्यों का मुख्य अतिथि के साथ परिचय कराया गया। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रितपाल सिंह सलूजा, बिहार हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज कुमार, महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, आयोजन सचिव महंत प्रणव भारती, सौरभ सिप्पी, प्रशांत कुमार, सुमित कुमार, पल्लव कुमार, मनीष कुमार समेत सभी अतिथियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलन किया गया। उसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गान गाया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर धीरज शाण्डिल्या के द्वारा स्वागत भाषण के बाद बाकी सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों एवं आए हुए सभी खेलप्रेमियों को संबोधित किया। उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। उसके बाद हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और बिहार हैंडबॉल एसोसिएशन के झंडे का झंडोत्तोलन, गोलपोस्ट में लगाए गये हैंडबॉल के रिबन को काटकर विधिवत उद्घाटन एवं आयोजन के शुरुआत की विविधत घोषणा की गई।
बाइट:-सुरेंद्र मेहता खेल मंत्री बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment