विद्यालय मे रसोईया की काम करने वाली एक महिला की मृत्यु के बाद दामाद ने सासु की याद में किया ये काम!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय मलंगिया में बच्चों को गर्मी से निजात दिलाने को लेकर उत्कृष्ट पहल करते हुए एक युवक ने 16 पंखा विद्यालय के कमरे में लगाया। इस संदर्भ में दाता ओमवीर शर्मा से बात करने पर उन्होंने बताया कि मेरी स्वर्गवासी सासु राजकीय कृत मध्य विद्यालय मलंगिया में रसोईया का काम करती थी जिनकी कार्यकाल में ही देहांत हो गया। उन्हें विद्यालय के बच्चों और विद्यालय से गजब का प्यार था। जिसे देखते हुए सासु के निधन के कुछ दिन बाद दामाद ने विद्यालय के संबंध में पता लगाया। तो पता चला कि विद्यालय के किसी भी कक्षा में पंखा नही लगा है। जिससे गर्मी के महीने में बच्चो को पठन पाठन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जब विद्यालय पहुंच कर उन्होंने देखा तो उन्हे लगा कि सही में गर्मी महीने में बच्चे को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा। इस बात को लेकर युवक ने प्रधानाध्यापक से बात की और 16 शिलिंग फेन लाकर अपनी सास स्वर्गीय चंद्रकाला देवी के याद में विद्यालय को प्रदान कर दिया। इस बात को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कासी नारायण मिश्रा ने बताया कि स्कूल में ज्यादा से ज्यादा विकास हो क्योंकि यहां पर गरीब तबके के बच्चे पढ़ने आते है। विद्यालय के पास आबस्यक संसाधन की कमी है। जिसे देखते हुए हम इस तरह के दाता को कहना चाहते है कि आप भी अपना सहयोग देकर विद्यालय के साथ बच्चों के विकास में मदद करे। आगे प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस तरह के दाता को वे अपने विद्यालय परिवार के तरफ से धन्यवाद देते हैं। वही ऐसे लोगों को लेकर इश्वर से प्रार्थना करते है की उनके पूरे परिवार फले फूले और अच्छे कार्यों में सहयोग करते रहे। उन्होंने कहा कि धर्मशास्त्र भी कहता है की संपति का तीन ही गति है दान,भोग और नास। यदि आपके पास संपत्ति है तो जितना संभव हो सके दान कीजिए, उसके बाद बचे हुए धन से ठीक से खान पान कीजिए नहीं तो उसका अंत में नास होना तय है। उसमे सबसे उत्तम कार्य मलंगिया गांव के स्वर्गीय चंद्रकाला देवी पति जगदीश शर्मा के दामाद ओमवीर शर्मा ने किया है। मैं उन दाता को बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं।अगर और कोई दाता सहयोग करना चाहते है तो उनका भी स्वागत है।

Join us on:

Leave a Comment