रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक मधुबनी जिले के जिला सचिब मंडल की बैठक पुराने एल आई सी कार्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष कामरेड नवल किशोर यादव के अध्यक्षता में आयोजित किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव पार्टी अकेले दम पर लड़ेगी। बैठक में एकमत हो मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार के तौर पर अनिल कुमार सिंह के नामों पर सहमति बनी। वही पार्टी पुरे दम खम के साथ चुनाव लड़ने और नामांकन की तैयारी करने को लेकर पार्टी द्वारा एक कमेटी बनाई गई। ये कमेटी मधुबनी लोकसभा के सभी प्रखंडों में प्रखंड कमेटी की बैठक करेगी साथ ही प्रखंड स्तर पर तैयारी कमेटी बनाने का काम करेगी। बैठक में पार्टी के जिला महासचिव अनिल कुमार सिंह, खेत मजदूर यूनियन के जिला महासचिव बेचन राम ,जिला सचिव मुरारी मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद यादव, कुमार अवधेश, सुनील पाठक, अग्रगामी महिला समिति के राज्य महासचिव पिंकी सिंह,पंचू पासवान, बिजली राम ,राजकुमार पासवान, सहित दर्जनों पार्टी समर्थक उपस्थित थें।




