जम्मू कश्मीर सड़क हादसे में बिहारी मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के रामबन इलाके में खाई में कार के गिरने से हुई बगहा के रहने वाले मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 29 मार्च 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के रामबन इलाके में

खाई में कार के गिरने से हुई पश्चिम चम्पारण के बगहा के रहने वाले मजदूरों की मौत पर

गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मैं इस घटना से काफी मर्माहत हूँ।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment