नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगूसराय बखरी व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता संघ के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एसीजेएम रवीन्द्र कुमार,फस्ट क्लास मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार पासवान की संयुक्त अगुवाई में होली मिलन समारोह किया गया इस मौके पर पेशकार एवं अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाए दिया। न्यायाधीश वो अधिवक्ताओं ने सभी भेदभाव भूलकर एक दूसरे को गले लगाया। अवसर पर अभियोजन पदाधिकारी शर्मा प्रवीण कुमार रामरतन,अधिवक्ता संघ के महासचिव राज कुमार,रामप्रवेश वर्मा,गौरव कुमार,संजीव कुमार,कृष्ण पासवान,चंदन कुमार,सुनील भारती,पेशकार शशांक चौधरी,गौतम भारद्वाज, सपन कुमार,मुकुंद झा,संदीप कुमार, अजयकांत,मुन्ना मिश्रा,दिलीप राम,अधिवक्ता लिपिक रामप्रवेश यादव,बलराम महतो,सन्नी पोद्दार,रंजीत साह,उदय झा आदि मौजूद थे।




