बेगूसराय- बखरी में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित!

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगूसराय बखरी थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। जिसका अध्यक्षता बीडीओ महेशचंद्र ने किया इस मौके पर बीडीओ महेशचंद्र ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए शांतिपूर्ण,सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के बीच ही होली पर्व को मानने की अपील किया वही सीओ राकेश चौधरी ने कहा कि आवासीय क्षेत्र से बाहर होलिका दहन सुरक्षित तरीके से बिना भीड़भाड़ संपन्न करने का आग्रह किया है। किसी भी सूरत में डीजे व अश्लील एवं फूहड़ गीत नही बजाने,नशे की कोई भी वस्तु नहीं बेचने,नशापान नही करने,हुरदंग नही मचाने की सलाह दी है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकास कुमार राय ने होली एवं रमजान पर्व के साथ–साथ लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने में प्रशासन को मदद करने की बात कही।कहा कि होली के दौरान जबरन किसी पर रंग नही डालें। बैठक में होलिका दहन स्थान को चिन्हित किया गया। वही लोगों से अपील किया गया कि होलिका दहन में किसी व्यक्ति का जबरदस्ती जलावन,सिल्ली,चौकी,झोपड़ी आदि को आग के हवाले नही करें। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों किसी भी सूरत में बक्शे नही जायेंगे।चोरी छिपे शराब बेचने वाले व नशेड़ियों पर नकेल कसा जा रहा है। मौके पर जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय,मनोरंजन वर्मा,पूर्व मुखिया तुफैल अहमद खान, सरोजनी भारती,कांग्रेस नेता कमलेश कंचन, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि संतोष कुमार साह, अधिवक्ता गौरव कुमार, पूर्व पंसस पंकज पासवान,मो अलिराज,मो शमीम,मो सतार, राजकुमार राय,रजाउल अंसारी उर्फ गंडोरी आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment