बेगूसराय में होली की पूर्व संध्या पर मिलन समारोह का आयोजन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार ब्यूरो प्रमुख

बेगूसराय में होली के पूर्व संध्या पर मिलन समारोह का आयोजन, होली त्यौहार भारतीय जीवन शैली का एक अटूट हिस्सा होता है:- शीतल देवा

बेगूसराय माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में होली के पूर्व संध्या पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में इस अवसर पर कई मनोरंजक कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के अभिभावकों व शिक्षको ने बढ़ चढ़कर भाग लिया वहीं जमकर होली भी खेली। विद्यालय की प्राचार्या शीतल देवा ने कहा कि त्योहार भारतीय जीवन शैली का एक अटूट हिस्सा होता है और यह विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के साथ मिलकर मनाया जाता है
होली को प्रकृति के वसंत सौंदर्य और अच्छी फसल के उपलक्ष्य में रंगों के त्यौहार के रूप में भी मनाया जाता है। यह हम सब को प्रेम और भाईचारे के साथ-साथ देश की सभ्यता और संस्कृति को जीवंत रखने का भी संदेश देती है। विद्यालय के निदेशक डॉ मनीष देवा ने कहा कि होली एक सांस्कृतिक महोत्सव है जिसमें लोग अपनी पूर्वाग्रह प्रतिद्वंद्विता को भूल कर अपने दुश्मनों को भी गले लगाते हैं यह लोगों में प्यार और भाईचारे को फैलाता है शीतल देवा ने होली के बहाने नशा करने एवं हानिकारक रंगों के इस्तेमाल कर सेहत को नुकसान पहुंचाने जैसी बुराइयों से लोगों को दूर रहने का आग्रह किया । साथ ही कार्यक्रम की सफलता के लिए सम्माननीय अतिथि अभिभावकों एवं माउंट लिट्रा परिवार को होली की शुभकामनाएं दी।

Join us on:

Leave a Comment