अरविंद कुमार

पुर्वी चंपारण के सेमरा रेलवे गुमटी से होकर जाने वाली सुगौली रोड के पुलिया एप्रोच पथ 15 फिट ध्वस्त हो जाने से लोगों को आवागमन बाधित हो गया है वही ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ चल जाने के बावजूद भी अभी तक सरकार द्वारा रोड का कार्य नहीं कराया गया जिससे हम लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है वही कई लोगो ने कहा कि इस रोड को जल्द से जल्द कार्य कराया जाए जो की हम लोगो को काफी दिक्कत है सामना नहीं करना पड़े वही नाव चालक ने बताया कि हम लोग अपना प्राइवेट नाव चला रहे हैं सरकार द्वारा अभी तक यहां पर सरकारी नाव का भी मुहैया नहीं किया गया है प्राइवेट नाव चला कर लोगों को आपना सेवा दे रहे हैं लेकिन अभी तक सरकार द्वारा हम लोगों को कोई राशि नहीं मिलती है।




