लापता वृद्ध की लाश पोखर से बरामद!

SHARE:

धीरज शर्मा ,भागलपुर!

फ़ाइल फ़ोटो

नाथनगर थाना क्षेत्र के रत्तीपुर बैरिया पंचायत के श्रीरामपुर गांव निवासी करीब 70 वर्षीय राम मंडल का शव आज गाँव के समीप पोखर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।मृतक के पुत्र मेलो मंडल ने बताया कि बीते सोमवार शाम को पिताजी घर से शौच जाने की बात कहकर निकले थे,लेकिन देर शाम जब वापस नही आये तो खोजबीन करने लगे।आज सुबह जब कुछ स्थानीय लोग घर के पास स्थित पोखर के पास शौच करने गए तो नजर एक तैरती हुई शव पर पड़ी।शव मिलने की सूचना आग की तरह गाँव मे फैल गयी।तभी आनन फानन में जब पहुंचे तो देखा कि पिताजी का शव था।स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।इस दौरान वहाँ देखने वालों की काफी भीड़ लग गई थी।वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।वहीं सूचना पर पहुंची नाथनगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रतर कार्यवाही में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment