होली को लेकर प्रशासन की विशेष बैठक, पुलिस ने दिया अहम निर्देश!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

होली पर्व को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना अध्यक्ष ने कहा डी जे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

मधुबनी जिले के रहिका
थाना परिसर में होली पर्व को देखते हुए थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हुड़दंग मचाने वालों पर पैनी नजर रखने, डीजे बाजा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और उन पर कड़ी निगरानी बरते जाने को लेकर बैठक में चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि होली का पर्व शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन कृत संकल्पित है।

आप सभी के सहयोग की भी जरूरत है। इस अवसर पर सीओ अभय कुमार, बीडीओ निरंजन कुमार, आर ओ अर्चना कुमारी, ने अपने संबोधन में कहा सब मिलजुल कर हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में एकता व भाइचारे का परिचय देते हुए होली पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनायें। इस अवसर पर चंद्रकिशोर मंडल, मधु राय,पिन्टू कुमार उमर अंसारी सहित अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment