अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव के लिए कैनेपी स्टॉल लगाकर दी जानकारी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के झंझारपूर अनुमंडल मुख्यालय मुख्यालय में बिहार अग्निशमन सेवा झंझारपुर के तरफ से गर्मी के मौसम को देखते हुए विभागीय टीम के द्वारा कैनेपी स्टॉल लगाकर जनता के बीच आग से बचाव को लेकर क्या करें क्या ना करें बारे में जानकारी दिया। वही लोगों को बताया गया कि गांव देहात में सुबह 8:00 बजे खाना बना ले तथा शाम को 7:00 बजे के बाद खाना बनाएं। झोपड़ी के घर में गोबर मिट्टी का लेप लगा ले ताकि चूल्हा के चिंगारी से निकले आग का असर ना पड़े। किसान थ्रेसर चलाने के पूर्व खेत खलियान में दो ड्राम पानी की व्यवस्था रखें।

ये जानकारी देते समय अग्नि समन विभाग के चालक ललन कुमार, अग्निकअजय पासवान, नवयुक्त अग्निक मोती कुमारी, निशा भारती एवं अग्निशमन केंद्र झंझारपुर के कर्मचारियों द्वारा कैनोपी स्टॉल लगाकर आग से बचाव संबंधी  जानकारी अनुमंडल मुख्यालय स्थित लंगड़ा चौक झंझारपुर एवं राम चौक पर लोगों कोजानकारी दी गई। साथ ही विभागीय टीम के द्वारा पंपलेट, लीफलेट भी लोगों के बिच वितरण किया और आपदा की स्थिति में बचाव के लिए सूचना देने को लेकर सरकारी मोबाइल नंबर का प्रचार प्रसार किया गया।

Join us on:

Leave a Comment