बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत ।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद में बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना परसबीघा थाना क्षेत्र के महादेव बीघा गांव का है जहां महिला ममता देवी उम्र 30 वर्ष बधार में पशु के लिए चारा लाने के लिए गई थी। तभी बिजली के 11 हजार का तार टूट कर गिरा हुआ था। जिससे महिला टूटे हुए तार के चपेट में आ गई। जिसके कारण इसे बिजली की करंट लग गई।
बता दें कि इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दौड़ कर कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तबतक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना की सूचना स्थानीए थाने की पुलिस को दी गई।

जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक के पति जयकांत कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ महिला खेत में गई तो देखा कि मेरी पत्नी गिरी हुई है। इसकी सूचना हम लोगों को दिया। हम लोग जब गए तो बिजली को किसी तरह कटवाया गया लेकिन तबतक मेरी पत्नी की मौत हो चुकी थी। महिला के परिजनों ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवारजनों के रो-रोकर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment