रिपोर्ट – अमित कुमार
फिर से आज एक बार प्लस टू की छात्राओं ने जदयू दफ्तर से लेकर राजद दफ्तर तक का घेराव कर जमकर हंगामा किया,और जदयू दफ्तर के बाहर पुलिस ने बलपूर्वक छात्र-छात्राओं को खदेड़ कर भगाया और हंगामा कर रहे छात्रों पर बलपूर्वक लाठियाँ भी चलाई! पहले मुख्यमंत्री की आवास का घेराव और अब जदयू दफ्तर का फिर राजद और बीजेपी दफ्तर का भी घेराव किया, कैबिनेट से पास हुए प्लस टू की पढ़ाई अब कॉलेज में न होकर स्कूल में की जाएगा इसलिए इनका आरोप है कि जो हमारा 11th पढ़ाई हो चुका है और ट्वेल्थ में हम लोग एडमिशन ले चुके हैं पैसे दे चुके हैं उसके बावजूद भी हमारे सारे पैसे और समय बर्बाद कर दिए गए, इसी को लेकर स्टूडेंट्स ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगाए और जमकर हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर गए!




