रिपोर्ट- अमित कुमार
ब्रेकिंग पटना
औरंगाबाद से राजद के सिम्बल पर अभय कुशवाहा लड़ेंगे चुनाव ।
आज अभय कुशवाहा को लालू प्रसाद ने सिम्बल दिया।
सिम्बल मिलने के बाद अभय कुशवाहा ने कहा कि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव ने उनपर विश्वास किया है।
आज उनको सिम्बल मिला है।
वो औरंगाबाद के लोगों के विश्वास पर खड़ा उतरने प्रयास करेंगे।
जदयू पर निशाना साधते हुए अभय कुशवाहा ने कहा कि जदयू अपने सिद्धांतों से भटक गई है।
अभय कुशवाहा ने कहा कि यदि औरंगाबाद से वह चुनाव जीतते हैं तो वहां के लोगों के सुख दुख में उनका बेटा बनकर हमेशा खड़ा रहेंगे।
उनकी पार्टी का विजन लोगों के बीच ले जाने का प्रयास करेंगे।




