प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में दिनदहाड़े एचडीएफसी बैंक में पांच लुटेरे बैंक के घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल बेगूसराय में एचडीएफसी बैंक में 5 की संख्या में हथियार के साथ अपराधी घुस गए और बीस लाख रुपए की डकैती कर लिया है। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक पर एचडीएफसी बैंक में पांच की संख्या में अपराधी दाखिल हो गए और कर्मचारी से हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूट पाट शुरू कर दी। बैंक में डकैतों की घुसने की सूचना मिलते ही एसपी मनीष, डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है और बैंक की घेराबंटी कर रखी है। हालांकि कहा जा रहा है कि बैंक के अंदर डकैत होने की सूचना पुलिस को थी लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि अपराधी की गिरफ्तारी हुई है या फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस की पूरी टीम मौके पर मौजूद है। और पूरे मामले की छानबीन कर रही है। एसपी मनीष ने बताया कि करीब 11:00 बजे बैंक खुलने के बाद पांच की संख्या में बदमाश बैंक के अंदर दाखिल हुए और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है शुरुआती जांच में करीब 20 लख रुपए लूटने की बात बैंक कर्मियों के द्वारा बताई गई है और बदमाशों की संख्या पांच बताई जा रही है फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे और इनपुट के सहारे जांच कर रही है हालांकि गिरफ्तारी के सवाल पर एसपी मनीष ने कुछ भी बताने से इनकार किया है दिनदहाड़े शहर में हुए इस बड़ी लूट की घटना के बाद सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग बैंक के पास मौजूद हैं उन्हें कई थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं। लूटपाट के दौरान बदमाशों के द्वारा बैंक कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई है दिनदहाड़े हुए इस लूट की बड़ी वारदात के बाद पुलिस के कार्य शैली पर भी सवाल उठ रहा है।
बाइट- मनीष , एसपी बेगूसराय




