रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
आगामी होली पर्व और लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सक्रिय और सतर्क नजर आ रही है यही वजह है की शहर से लेकर गांव तक पुलिस फ्लैग मार्च निकाल रही है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे. आपको बता दें की लोकसभा चुनाव से पहले पर्व/त्योहार है इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है ताकि जगह जगह शांति पूर्ण मतदान हो सकें और आपसी भाईचारे के साथ पर्व त्योहार बनाया जा सकें.
आगामी पर्व और लोकसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था और विधि व्यवस्था बना रहा है इसको लेकर एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने दलबल के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला. वही गायघाट और बेनीबाद थाना सहित अन्य थाना की पुलिस ने भी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से आगामी पर्व होली मनाए साथ ही लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की.
वही बेनीबाद थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, गायघाट बीडीओ डॉ संजय कुमार राय ने दल बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला.




