रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के बाद मधुबनी जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने केलिए सभी कोसांगों का गठन कर लिया है। वही तैयारी पूरी कर लेने को लेकर डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की जिले में लोक सभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने केलिए 374 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ सभी मतदान केदो पर आबस्यक सुविधा की तैयारी पूरी करने की बात बताते हुए कहा की जिले के हरलाखी ,खजौली ,बबूबरही और लौकहा विधान सभा की सीमा नेपाल से लगी हुई है जिसको लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहीं जिले में 744 लाइसेंस धारियों में 998 आर्म्स है। जिसमे से 564 का सत्यापन कर लिया गया है। 413 का सत्यपन और किया जाएगा वहीं 11 आर्म्स के लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। प्रेस कांफ्रेंस में उपविकाश आयुक्त दीपेश कुमार ,मुख्यालय डीएसपी रश्मि। सहित उप निर्वाचन अधिकारी सहित कई कोषांगो के अधिकारी मौजूद थें ।




