कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। 17 मार्च को कैमूर जिले का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। कैमूर जिला स्थापना दिवस के मौके पर भब्य कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया जाने वाला है। सुबह 11 बजे जिला पदाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। कार्यक्रम में रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। फिर इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में तनु यादव द्वारा गणेश वंदना स्वागत गान एवं कार्यक्रम के प्रस्तुति दी जाएगी। वही संगीत शिक्षक विमलेश शर्मा द्वारा शास्त्रीय संगीत का प्रस्तुति दिया जाएगा। वहीं सर्वजीत सवेरा द्वारा गायन किया जाएगा। अविनाश कुमार मिश्रा संगीत शिक्षक द्वारा उप शास्त्रीय ज्ञान का आयोजन किया जाएगा। इस तरह कार्यक्रम में विभिन्न तरह के आयोजन किए जाने वाले हैं।




