रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!
सीवान-लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है। आज सीवान में चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एव आरक्षी अधीक्षक अमितेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने बताया कि सिवान के लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा क्षेत्र सीवान, जीरादेई,दरौली,रघुनाथपुर, दारौंदा एव बड़हरिया एव महाराजगंज लोकसभा के महाराजगंज एव गोरियाकोठी के कुल 2546041 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमे 1324036 पुरूष एव 1221947 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 2531 मतदान केंद्र बनाया गया है। एसपी अमितेश कुमार ने बतलाया कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु पूरी तैयारी कर ली गयी है। इसके अंतर्गत 10003 लोगो पर धारा 107 के अंतर्गत कारवाई की गई है। सीसीए के अंतर्गत 74 लोगो पर मामले दर्ज किये गये है। बॉडर इलाके में सघन जांच की जा रही है औऱ 7 चेक पोस्ट बनाये गये है। जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है कि चुनाव को निष्पक्ष कराना है।




