कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
लोकसभा चुनाव की घोषणा पर कैमूर डीएम सावन कुमार ने युवाओं से की अपील, मतदान करने में जिले के युवा बढ़-चढ़कर निभाएं अपनी अहम भूमिका
कैमूर। लोकसभा इलेक्शन को लेकर चुनाव आयोग की घोषणा के बाद प्रशासनिक गतिविधियां काफी तेज हो गई है। कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएम ने युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिले के युवा बढ़ चढ़कर मतदान करें . डीएम ने कहा ‘युवा अपनी वोट की ताकत पहचानें और अपने बेहतर भविष्य के लिए मतदान अवश्य करें.’
जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सावन कुमार ने कहां कि ‘चुनाव आयोग द्वारा दुनिया के सबसे बड़े जीवंत लोकतंत्र में चुनावी महापर्व की शनिवार को घोषणा कर दी गई है। लोकसभा चुनाव-2024 में, मैं जिले के सभी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करता हूं. वहीं डीएम सावन कुमार ने कहा की खासतौर पर मैं वैसे युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. युवा अपनी वोट की ताकत पहचानें और अपने बेहतर भविष्य के लिए मतदान अवश्य करें.’
लोकतंत्र का यह महोत्सव देश और प्रदेश को विकास पथ पर अग्रसर करने का माध्यम है. इस महापर्व का उत्सव सभी मतदाता हर्ष और उल्लास से मनाएं और अपनी भागीदारी जरूर निभाएं. मतदाताओं की भागीदारी से ही लोकतंत्र की नींव और मजबूत होगी. डीएम सावन कुमार सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने युवा मतदाताओं पर पूर्ण विश्वास करते हुए कहा कि देश के युवा भविष्य है और युवा बढ़ चढ़कर मतदान में अपनी अहम भूमिका निभाएं।




