नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा। जिला पदाधिकारी
यशपाल मीणा के निर्देश के आलोक में आज जिला केंद्रीय सहकारी बैंक परिसर नवादा में उप विकास आयुक्त वैभव चौधरी ने मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना 2021 के तहत कृषि यंत्रों का वितरण किए। इसका मुख्य उद्देश्य है किसानों की कृषि आय को दोगुना करना। मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना 20 21 का मुख्य उद्देश्य कृषि यंत्रीकरण करना और इसका लाभ लघु एवं सीमांत किसानों तक पहुंचाना है।
आर्थिक रूप से कमजोर किसान जो स्वयं का कृषि यंत्र नहीं खरीद सकते हैं या महंगी दर पर यह किराए पर नहीं ले सकते हैं उनके लिए पैसों में कृषि यंत्र बैंक की स्थापना की गई है। कृषि यंत्र खरीदने के लिए प्रति पैक्स 15 लाख रुपए की राशि उनके खाते में डाल दी गई है। पैसों को कृषि संयंत्र यथा ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, लेजर लैंड, लेवलर मल्टी क्रॉप थ्रेशर इत्यादि के किराए पर 50% अनुदान की राशि और 50% ऋण की राशि सुलभ कराना है। बहुत ही कम किराए पर कृषकों को कृषि कार्य के लिए कृषि यंत्र उपलब्ध कराया जाना है। कृषि यंत्रों की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। जिला सहकारिता पदाधिकारी मो शहनवाज ने बताया कि इसके लिए कुल 52 पैसों का चयन किया गया है। जेम पोर्टल के माध्यम से ट्रैक्टर के लिए समितियों द्वारा 52 रोटावेटर के लिए 43 क्रय आदेश निर्गत भी कर दिया गया है।
अब तक कंपनियों द्वारा 31 ट्रैक्टर और 17 रोटावेटर की आपूर्ति कर दी गई है। शेष पैक्स में कंपनी के द्वारा ट्रैक्टर रोटावेटर की आपूर्ति की जाएगी । आज जिला के 12 पैक्स को ट्रैक्टर का वितरण किया गया। जिसमें पकरीबरावां बेलखुंदा, कोदनपुर पैक्स, रजौली मुरहेना, नरहट शेखपुरा पैक्स कौवाकोल नवाडीह, मेसकौर बरात, अकबरपुर गोविंद बीघा पैक्स तथा पचरुखी पैक्स फतेहपुर पैक्स शामिल है।




