रिपोर्ट- धीरज शर्मा, भागलपुर

1 करोड़ 30 लाख की लागत से ढलाई वाली सड़क का शिलान्यास किया गया।आज कहलगांव शहर से चेथरिया पीर होते हुए मुड़कटिया चौक तक की सड़क के निर्माण का कार्य प्रारंभ कहलगांव के विधायक पवन यादव के द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। कहलगांव शहर को एनटीपीसी से जोड़ने वाली इस सड़क की स्थिति काफी जर्जर थी, जिस पर पैदल चलना भी दूभर हो गया था, विधायक पवन यादव के सार्थक प्रयास से एनटीपीसी कहलगांव के इस सड़क का निर्माण करा रही है, इस सड़क के निर्माण के कार्य प्रारंभ के अवसर पर विधायक पवन यादव ने कहा कि कहलगांव विधानसभा की जनता ने जिस उम्मीद से मुझे क्षेत्र के प्रतिनिधित्व का मौका दिया है उस पर खरा उतरूंगा, अभी यह सड़क बन रही है आने वाले दिनों में वर्तमान NH80 10 मीटर चौड़ीकरण एवं नई फोरलेन सड़क भी बनेगी।
सड़क निर्माण के कार्य प्रारंभ होने पर क्षेत्रवासियों में काफी खुशी है एवं क्षेत्रवासियों ने निर्माण के सार्थक प्रयास के लिए विधायक पवन यादव जी को धन्यवाद दिया,
इस अवसर पर एनटीपीसी के के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.




