दरभंगा ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे की रिपोर्ट

हत्या के वक्त घर में अकेला था युवक, गांव के कुछ लड़को से मृतक का हुआ था विवाद!
एसएसपी ने कहा रोड रेज के कारण हत्या होने की आई बात, चार लोग लिए गए हिरासत में, चल रही है पूछ ताछ!
दरभंगा के मनीगाछी थाना इलाके में एक युवक केशव चौधरी को घर में घुस कर कुछ लोगो ने न सिर्फ पिट पिट कर हत्या कर दी बल्कि हत्या के बाद शव को आत्महत्या का रूप भी दे दिया | लेकिन शव को देखने के साथ मृतक के शरीर पर मार पीट के निशान ने यह बात साबित क्र दिया की मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि पूरा मामला हत्या का है | हत्या का आरोप परोस के ही लोगो पर है पुलिस ने तत्काल हत्या के आरोपी चार लोगो को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है |
दरभंगा के एसएसपी बाबू राम ने मीडिया से बात करते हुए बताया की रोड रेज़ के कारण यह हत्या की गयी है कल देर रात मृतक के साथ गांव के ही कुछ लोगो से मार पीट हुई थी उसके कुछ देर के बाद युवक का शव घर में पाया गया था | जिस युवक की हत्या हुई वह घर में अपनी माँ के साथ रहता था लेकिन घटना के समय घर में उसकी माँ नहीं थी | घटना में कुल पांच लोग शामिल थे जिसमे से चार लोगो को हिरासत में लेकर पूछ ताछ चल रही है |
वही दरभंगा शहर से गांव पहुंचे मृतक के भाई चन्दन कुमार ने बताया की उसके भाई की लोगो ने घर में घुसकर न सिर्फ जमकर पिटाई की बल्कि उसके भाई का गला घुट कर हत्या कर दी और शव को घर में टांग कर आत्महत्या जैसा रूप देने की कोशिश की गयी | उन्होंने बताया की जानकारी के अनुसार उसके मृतक भाई ने जब परोस वाले के बाइक पर बैठा तब बाइक गिर गया बाद लोगो ने उसके भाई की पिटाई की बाद में इन्ही लोगो ने घर में घुस कर उसके भाई की हत्या कर दी |




