शराब माफिया के हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल!

SHARE:

अभिषेक कुमार

गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के खेसारी गाँव मे शराब माफियाओं के द्वारा हथियार के बल पर घर मे घुसकर एक परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट किया गया इस मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल । सभी घायलों को इलाज के लिए गया के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में कराया गया है भर्ती । वही पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है । इस सन्दर्भ में पीड़ित मनोज चौधरी ने बताया कि हमारे ही गाँव का ही रहने वाला , अंगद चौधरी ,लोदी चौधरी ,बुट्टा चौधरी ,जुदागी चौधरी तथा रामजन्म चौधरी के द्वारा हमारे गाँव मे काफी दिनों से शराब बनाकर बेचने का काम किया करता था । इसकी सूचना पुलिस को किसी प्रकार से लग गई । और एक दिन पुलिस गाँव मे छापेमारी कर इस सभी को पकड़ कर जेल भेज दिया । जेल से छूटने बाद कल रात को इनलोगो ने हथियार के साथ मेरे घर पर आये ,और घर मे घुस कर सारे परिवार के साथ मारपीट किया । और जान से मारने की धमकी भी दिया और कहने लगा कि तुमलोग पुलिस के द्वारा पकड़वाकर अच्छा नही किये हो । पीड़ित ने यह भी बताया कि उनलोगों को सक है कि हमलोगों ने इनलोगो को पुलिस से पकड़वाने का काम किये है । लेकिन हमलोगों ने कोई पुलिस को सूचना नही दिया था । पुलिस को किसी प्रकार से सूचना मिली होगी । पीड़ित ने यह भी बताया कि इसकी सूचना नीमचक बथानी थाना को दिए है । पुलिस ने हमलोगों को इलाज के लिए गया भेज दिया है । लेकिन अभी भी पुलिस कोई करबाई नही की है ,हमे और हमारे परिवार को डर है कि उन शराब माफ़ियाओ के द्वारा किसी भी समय कुछ भी कर सकता है । इसलिए पुलिस प्रशासन से मांग करते है कि हमे सुरक्षा दिया जाए । उनलोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें ।

Join us on:

Leave a Comment