बैलगाड़ी पर सवार होकर महंगाई के खिलाफ राजद ने जताया विरोध!

SHARE:

धर्मेंद्र पांडेय

दरभंगा जिले में भी बढ़ते महंगाई के खिलाफ राजद का जोरदार प्रदर्शन सडको पर देखने को मिला । राजद समर्थक बढ़ते पेट्रोल के दामो के विरोध में अपना गुस्सा इज़हार करने के लिए बैलगाड़ी, घोड़ा गाड़ी ओर रिक्से को शामिल कर यह संदेश देने का काम किया कि अब गाड़ी में पेट्रोल भराने की हैसियत आम आदमी की नही रही । अपने समर्थकों के साथ राजद विधायक ललित यादव न सर्फ जुलूश में शामिल होकर केंद्र सरकार और बिहार सरकार के खिलाफ हल्ला बोल बल्कि बौलगाडी की सवारी कर पेट्रोल के बढ़े दाम पर भी सरकार को घेरने का काम किया ।

राजद के लोगो ने दरभंगा के कर्पूरी चौक से जुलूश निकाला जो लहेरियासराय टावर होते मुख्यालय तक पहुचा । जुलूश में शामिल लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जुलूश में महिलाये भी शामिल हुई ।

राजद विधायक ललित यादव ने बताया कि सरकार का महंगाई पर कोई लगाम नही है । खाने पीने की चीज़ों के साथ साथ पेट्रोल और डीजल सेंचुरी लगा चुका है ऐसे में आम आदमी महंगाई की मार से परेशान है ऊपर से कही कोई रोजगार नही बेरिजगारी चरम पर है । लेकिन सरकार किसी का नही सुन रहा है । उन्हीने कहा कि आज के प्रदर्शन से सरकार को जगाने चेताने ओर समझाने का काम किया है आगे सरकार महंगाई पर लगाम नही लगाया तो सरकार की विदाई तय है।

Join us on:

Leave a Comment