महंगाई के खिलाफ राजद ने बैलगाड़ी, ठेला जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

बेगूसराय में महंगाई और पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ राजद ने आज जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। शहर बस स्टैंड से प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर हसन, राजद विधायक राजवंशी महतो के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के लिए जुलूस निकाला गया । विधायक और नेता बैलगाडी पर सवार होकर जहां जुलूस में शामिल हुए तो कार्यकर्ता बाइक को ठेला पर रस्सी बांध कर जुलूस में शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए डीएम ऑफिस पर आकर खत्म हुआ जहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर हसन ने कहा कि आज हर चीज महंगा हो गया है पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल है। राजद 2 दिनों का विरोध प्रदर्शन किया है कल प्रखंड मुख्यालय पर आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से महंगाई कम करने की मांग सरकार से की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment