रिपोर्ट- प्रशांत कुमार
बेगूसराय में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद भी भाजपा चुनावी चंदा को सार्वजनिक नहीं करने विरोध में धरना व प्रदर्शन
इलेक्टरल बॉन्ड
बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्वोच्च न्यायालय के कठोर निर्देशों के बाबजूद मोदी सरकार के दवाव में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा चुनावी चंदे के आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं किये जाना का आरोप लगाकर एसबीआई बैंक परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह क़े नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और स्टेट बैंक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने संजय के रूप में बड़ा घोटाला किया है और सुप्रीम कोर्ट के बार-बार कहने के बावजूद एसबीआई के द्वारा सूचना सार्वजनिक नहीं की जा रही है ना ही कोर्ट को बताया जा रहा है। कोर्ट ने आज भी एसबीआई को फटकार लगाई है और कल तक रिपोर्ट देने को कहा है। जिस तरह से केंद्र सरकार ने ईडी, सीबीआई को कब्जे में कर रखा है इस तरह एसबीआई को भी अपने कब्जे में कर लिया है जिस वजह से एसबीआई रिपोर्ट नहीं दे रही है। मोदी सरकार डिजिटल होने का दंभ भरती है लेकिन एक रिपोर्ट देने में एसबीआई आना काना कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि इलेक्ट्रक बांड के नाम पर केंद्र की मोदी सरकार ने घोटाला किया है। दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता जुलूस लेकर बेगूसराय प्रखंड के वनद्वार एसबीआई शाखा पहुंचे और प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारीवाछी की।
बाइट- कांग्रेस नेता
बाइट- कांग्रेस नेता




